रातो-रात स्टार बनी ‘रानू मंडल’ को सलमान खान ने गिफ्ट किया 55 लाख का घर !

0 52

मनोरंजन डेस्क — पश्चिम बंगाल की रहने वाली रानू मंडल अपने एक वीडियो को लेकर रातों-रात ही सुपरस्टार बन गईं. वहीं आज वे अपने टैलेंट की वजह से बुलंदियों को छू रही हैं. अपनी सुरीली आवाज के बल पर रानू मंडल ने बॉलीवुड में भी एंट्री कर ली है.

अब खबर है कि सलमान खान ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि सलमान भाई ने रानू को एक आलीशन घर दिया है.इस घर की कीमत करीब 55 लाख रुपए बताई जा रही है. इतना ही नहीं ये तक दावा किया जा रहा है कि सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘दबंग 3’ में रानू को गाने का मौका भी दिया है.

Related News
1 of 306

अब सोशल मीडिया पर तो सलमान भाई की दरियादिली की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन असलियत क्या है ये कोई नहीं जानता, क्योंकि सलमान खान या उनकी टीम की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है. 

वैसे भी कहीं ना कहीं रानू को कनेक्शन सलमान के परिवार से तो है ही. हिमेश ने ‘सुपर स्टार सिंगर’ के सेट पर कहा था, “सलमान भाई के पिता कहते हैं कि कभी भी कहीं कोई टैलेंट देखों तो उसे आगे बढ़ने का मौका जरूर दो.” ये कहते हुए हिमेश ने रानू को गाना ऑफर किया था. हिमेश ने रानू को अपनी आने वाली फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ में एक गाना ऑफर किया था. रानू अब ये गाना ‘तेरी मेरी कहानी’ रिकॉर्ड भी कर चुकी हैं. बताया जा रहा है कि इस गाने के लिए हिमेश ने रानू को 6 लाख रुपए दिए हैं.

बता दें कि पश्चिम बंगाल की रहने वाली रानू मंडल अपने सिंगिंग टैलेंट के जरिये रेलवे स्टेशन पर रहते हुए गुजारा करती थीं.अपना पेट पालने के लिए गाना गाती थीं. गाने पर कोई उन्हें बिस्किट, कोई खाना तो कोई उन्हें पैसे दे देता था, जिससे वह अपना गुजारा करती थीं.तो वहीं आज वे अपने टैलेंट की वजह से बुलंदियों को छू रही हैं. अपनी आवाज के बल पर रानू मंडल ने बॉलीवुड में भी एंट्री कर ली है.

Comments
Loading...