गोरखपुर में कमिश्नर कार्यालय के गेट पर चढ़ा भगवा रंग

0 40

गोरखपुर — सीएम योगी को भगवा रंग से कितना लगाव है ये तो सभी जानते है. लेकिन उनका यह लगाव आज गोरखपुर में कमिश्नर कार्यालय के गेट पर देखने को मिला.दरअसल उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इन दिनों अपने आफिसों को भगवा रंग में रंगने की मानों होड़ सी लग गई है. पहले कैंट थाने को भगवा रंग में रंगा गया और जब ये खबर मीडिया में चली तो आनन-फानन में उसका रंग बदला गया.

Related News
1 of 9

वहीं अब कमिश्नर कार्यालय का रंगरोगन हो रहा है. सबसे पहले कार्यालय के गेट को ही भगवा रंग में रंग दिया गया है. भगवा रंग में गेट को रंगने से किसको खुश करना चाह रहे हैं अधिकारी? या फिर किसी खास मकसद से इसको भगवा करने की तैयारी है? इस पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं.

 

Comments
Loading...