गुजरात चुनाव: 6 पोलिंग बूथों पर कल दोबारा होगा मतदान !

0 27

नई दिल्ली– चुनाव आयोग ने गुजरात के 6 पोलिंग बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है। वाडगाम, विरामगाम, दसक्रोई और सावली के इन पोलिंग बूथों पर रविवार को दोबारा मतदान होगा। बता दें कि दूसरे चरण में सावली में मतदान के दौरान हिंसा की खबर सामने आई थी।

Related News
1 of 1,155

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने 10 पोलिंग बूथों पर वीवीपैट पर्ची से मिलान कर मतगणना करने का फैसला लिया है। ये पोलिंग बूथ विसनगर, मोदसा, वेजलापुर, वातवा, जमालपुर-खादिया, सावली और सनखेड़ा इलाके के हैं। यहां पर मॉक पोलिंग के दौरान कंट्रोल यूनिट में दिक्कत की बात सामने आई थी।

 

Comments
Loading...