केंद्रीय मंत्री ने दे डाली राहुल को शादी के लिए ये सलाह ….

0 91

मुंबई : केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सलाह दी है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को किसी दलित लड़की से शादी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दलित समुदाय के साथ केवल खाना खा लेने से जातिवाद नहीं खत्म होगा। बता दें, कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने शादी के सवाल पर कहा था, ‘यह एक पुराना सवाल है और मैं भाग्य में विश्वास करता हूं। जब होगी, तब होगी।’ 

Related News
1 of 653

रविवार को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने महाराष्ट्र के अकोला में कहा कि वह राहुल के लिए दलित कन्या ढूढ़ने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी कभी-कभी दलितों के घरों में जाते हैं। उनके साथ खाना खाते हैं। मैं समझता हूं कि उन्हें एक दलित लड़की के साथ शादी करनी चाहिए। यदि जरूरत होगी तो मैं लड़की ढूढ़ने में उनकी मदद कर सकता हूं।’ बता दें आठवले केंद्र की एनडीए सरकार में सामाजिक न्याय राज्य मंत्री हैं। आठवले ने कहा कि उनका राहुल गांधी की शादी की योजनाओं को लेकर उपहास उड़ाने का कोई इरादा नहीं है। आठवले ने कहा , ‘मेरा उनका अपमान करने का कोई इरादा नहीं है लेकिन मैं उन्हें देश के समक्ष एक उदाहरण पेश करने की सलाह दे रहा हूं। मैंने खुद एक ब्राह्मण लड़की से शादी की है जो जातिवाद को खत्म करने के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के मत अनुसार है। साथ बैठकर खाने से जातिवाद खत्म नहीं होगा।’ 

Comments
Loading...