BHU छात्राओं पर अश्लील कमेंट करने पर आरोपी प्रोफेसर सस्पेंड

0 14

वाराणसी — बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) के जंतु विभाग की छात्राओं पर अश्लील कमेंट करने के आरोपी में प्रोफेसर एसके चौबे को सस्पेंड कर दिया गया है.

Related News
1 of 1,458

वहीं बीसी राकेश भटनागर ने बताया कि जांच पूरी होने तक प्रोफेसर चौबे निलंबित रहेंगे. आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आने के बाद की जाएगी. इसके अलावा मामले की जांच कर रही वीमेंस ग्रीवांस सेल जल्द ही छात्राओं और आरोपी प्रोफेसर के बयान दर्ज करेगी.

बता दें कि BHU के जंतु विज्ञान के एक वरिष्ठ प्रोफेसर एसके चौबे पर छात्राओं ने अश्लील बाते व भद्दे कमेंट करने का आरोप लगाया है.दरअसल बीएससी ऑनर्स की छात्राओं ने इसकी लिखित शिकायत कुलपति से की है. छात्राओं का आरोप है कि पिछले दिनों भुवनेश्वर गए शैक्षणिक टूर के दौरान प्रोफेसर एसके चौबे ने उनकी शारीरिक बनावट को लेकर भद्दे कमेंट किये. साथ ही विभाग में भी अभद्र टिप्पणी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वीमेन ग्रीवांस सेल ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है.

Comments
Loading...