प्रतापगढ़ः घर में सो रही मासूम छात्रा के साथ गैंगरेप

0 167

प्रतापगढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में सो रही मासूम छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं पीड़ित मां की ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत मुकदमा दर्ज कराया। जबकि दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

ये भी पढ़ें..SP को हटाने के लिए बीजेपी सांसद ने अमित शाह को लिखा पत्र, कही ये बातें…

गांव के ही दो लड़कों पर आरोेप…

मिली जानकारी के मुताबिक घटना लालगंज कोतवाली इलाके की है। जहां मंगलवार की रात नौ बजे तेरह वर्षीय मासूम अपने कमरे में सो रही थी। उसके माता-पिता व परिजन भी अपने अपने कमरों मे सो रहे थे। इस बीच गांव के ही सनी सरोज व शुभम मासूम के घर घुस आये और उसके साथ बारी बारी से दुराचार किया।

परिजनों ने दर्ज कराया मुकदमा…

Related News
1 of 853

मासूम ने शोर मचाने का प्रयास किया तो गैंगरेप के आरोपियो ने उसे मार डालने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपी भाग निकले तो पीडिता ने परिजनों को गैंगरेप की बात बताई। इसके बाद पीडिता को लेकर उसकी मां लालगंज कोतवाली पहुंची और सनी सरोज व शुभम पर बेटी से गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियो के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया। पीडिता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। गैंगरेप की बात सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस आरोपियो की तलाश मे जुटी है।

ये भी पढ़ें..तीन मासूम बच्चों की निर्मम हत्या, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

(रिपोर्ट- मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़)

Comments
Loading...