पुलिस कॉन्स्टेबल ने महिला के साथ की शर्मनाक हरकत, ऐसी हालत में मिली पीड़िता

एक बार फिर पुलिस की शर्मनाक करतूत सामने आई है। एक पुलिस कांस्टेबल ने महिला से अपने अवैध संबंध को छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दिया।

0 354

एक बार फिर पुलिस की शर्मनाक करतूत सामने आई है। एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने महिला से अपने अवैध संबंध को छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दिया। इतना ही नहीं उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए दिन भर लेकर घूमता रहा। लेकिन पुलिस ने अपराधी कांस्टेबल को शव ठिकाने लगाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।  साथ ही उसक एक रिश्तेदार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

कांस्टेबल ने महिला की हत्या कर लेकर घूमता रहा शव:

जानकारी के अनुसार यह घटना महाराष्ट्र के उल्हासनगर की है।  बता दें कि पुलिस ने 39 वर्षीय कॉन्स्टेबल सचिन खाजेकर और उसके रिश्तेदार कल्पेश खैरनार को 51 वर्षीय नर्स की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आरोपी ने चलती कार में गला घोंट कर महिला की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह शव को ठिकाने लगाने के लिए उल्हासनगर, कल्याण, भिवंडी से नेवाली गांव तक करीब 13-14 घंटे घूमता रहा।

कांस्टेबल पहले से था शादीशुदा:

Related News
1 of 811

बता दें कि कॉन्स्टेबल का महिला के साथ कई सालों से विवाह के बावजूद संबंध थे। वही कांस्टेबल के आरोपी ने खुलासा किया है कि महिला नियमित रूप से पैसे मांग रही थी और उस पर परिवार को छोड़कर अपने साथ रहने के लिए दबाव बना रही थी। इस वजह से कांस्टेबल नाराज हो गया और उसे मारने का फैसला किया। जिसके बाद उसने महिला को घूमने के बहाने से बुलाया और चली कार में गला घोंट कर मार डाला।’

वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और 18 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302, 201, 511 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

 

भी पढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...