PM मोदी के आह्वान पर दीपकों की खरीददारी के लिए उमड़ पड़ी भीड़

0 21

हाथरस–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद दीपकों की बिक्री एकदम बढ़ गई है। आमजन सुबह से ही मिट्टी के दीपक खरीदने में लगा हुआ है । वही दीपक निर्माता विक्रेताओं के चेहरे पर खुशी दिख रही है ।

लॉकडाऊन के चलते एक भी ग्राहक नहीं आ रहा था वही आज अचानक ग्राहक मिट्टी के दीपक खरीदने के लिए टूट पड़े। आपको बता दें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 5 अप्रैल को देश की जनता से अपने घर पर दीपक मोमबत्ती या मोबाइल फ्लैश चलाने का आह्वान किया है कि आज रात को 9:00 बजे से 9 मिनट के लिए देश की जनता अपने घरों की लाइट बंद करके दीपक मोमबत्तियां या फ्लैश लाइट जलाए। उनके इस आह्वान का हाथरस की जनता पर काफी फर्क पड़ा है। हाथरस में आज सुबह से ही लोग दीपकों की खरीदारी के लिए उमड़ पड़े हैं।

Related News
1 of 14

वही ग्राहकों को देख दीपक विक्रेता और निर्माताओं के चेहरे पर इतनी बिक्री देखकर खुशी की लहर है। उनका कहना है कि जहां लॉक डाऊन के चलते एक भी ग्राहक नहीं आ रहा था वही प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के बाद आज अचानक से दीपकों बिक्री बढ़ गई है।

(रिपोर्ट- सूरज मौर्या, हाथरस)

Comments
Loading...