Pakistan vs India: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, ऑपरेशन ‘व्हाइट बॉल’ की कामयाबी का जश्न मना रहा देश

17

Pakistan vs India Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के छठे मैच में रविवार को पाकिस्तान बनाम भारत के बीच खेला गया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में भारत ने इस लक्ष्य को 15.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। टीम इंडिया के कप्तान व बर्थडे बॉय सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav ) ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

IND vs PAK: भारतीय टीम ने सेना को समर्पित की जीत

महामुकाबले के बाद के टीम इंडिया ने एक बार फिर पूरी दुनिया को बता दिया है कि चाहे सरहद हो या क्रिकेट का मैदान, भारत हमेशा पाकिस्तान पर भारी रहेगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, देशवासी ऑपरेशन व्हाइट बॉल की सफलता का जश्न मना रहे हैं और टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहे हैं। वहीं टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर मिली शानदार जीत को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहादुरी दिखाने वाले सेना के जवानों को समर्पित किया। टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने भारतीय सेना को ऑपरेशन सिंदूर के सफलत होने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया। जबकि भारतीय कप्तान ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़े रहने की प्रतिबद्धता भी जताई।

कुलदीप यादव झटके तीन विकेट

मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन ही बना सका। पाकिस्तान की ओर से साहिबज़ादा फरहान ने 40 और शाहीन अफरीदी ने नाबाद 33 रन बनाए। भारत की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव कुलदीप ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 2, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिला।

Related News
1 of 365

अभिषेक शर्मा ने की धमाकेदार बल्लेबाजी

पाकिस्तान द्वारा दिए गए 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने धमाकेदार शुरुआत की और शाहीन अफरीदी की पहली दो गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाकर अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने ने 13 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। जबकि गिल ने 10 रन बनाकर आउट हुए।

इसके अलावा तिलक वर्मा 31 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से अपने जन्मदिन पर कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 47 रनों की नाबाद पारी खेली। सूर्या ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। जबकि शिवम दुबे 10 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में 3 विकेट पर 131 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत के 2 मैचों में 4 अंक हो गए हैं। पाकिस्तान के 2 मैचों में 2 अंक हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...