शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल जाता हूं… असम से PM Modi ने विपक्ष पर साधा निशाना

131

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय पांच राज्यों (मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार) के दौरे पर है। दौरे के दूसरे दिन रविवार को असम पहुंचे जहां, दरांग जिले में 18,530 करोड़ रुपये से ज़्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह भगवान शिव के भक्त हैं और दुश्मनों द्वारा दिया गया सारा जहर निगल जाते हैं।

दरांग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह मेरी असम की पहली यात्रा है। मां कामाख्या के आशीर्वाद से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक बड़ी सफलता थी। आज माँ कामाख्या की इस धरती पर आकर मुझे एक अलग ही पवित्र अनुभूति हो रही है और यह भी सोने पे सुहागा है कि आज इस क्षेत्र में जन्माष्टमी मनाई जा रही है।

शिव का भक्त हूं, सारा जहर पी लेता हूं

अपनी मां के अपमान का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे चाहे जितनी भी गालियां दी जाएं, मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर पी जाता हूं। लेकिन, जब किसी और का अपमान होता है, तो मैं उसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। आप लोग मुझे बताइए कि भूपेन दा को भारत रत्न से सम्मानित करने का मेरा फैसला सही है या गलत? क्या कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए किया गया अपमान सही है या गलत?”

Related News
1 of 1,138

कांग्रेस पर साधा निशाना

असम की ऐसी महान संतानों और हमारे पूर्वजों ने असम के लिए जो सपना देखा था, उसे पूरा करने में भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी निष्ठा से जुटी हुई है। उन्होंने आगे कहा, “आज पूरा देश, खासकर हमारे युवा साथी, एक साथ मिलकर ‘विकसित भारत’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनके लिए ‘विकसित भारत’ एक सपना भी है और संकल्प भी। इस संकल्प की प्राप्ति में हमारे पूर्वोत्तर की बहुत बड़ी भूमिका है।”


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...