प्यार की पिच पर प्रेमिकाओं ने की प्रेमियों की जमकर धुनाई

0 20

वाराणसी — वेलेंटाइन डे पर सभी अपने पार्टनर को अलग अंदाज में अपने प्यार का इजहार करना चाहते है। वाराणसी में भी कपल ने अपने प्यार का इजहार करने के लिए लव मैच खेला, जिसके जरिए इन्‍होंने अपना प्यार जताया।

Related News
1 of 306

लव मैच में क्रिकेट का आयोजन किया गया, जिसमे प्रेमी, प्रेमिका और पति व पत्नी शामिल हुए और प्रेमियों की बॉल पर प्रेमिकाओं ने चौके छक्के लगाकर अपना प्यार जताया।प्यार का इजहार अगर सबसे अनोखे अंदाज में हो तो इससे अच्छा कुछ भी नहीं हो सकता है।

ऐसा ही कुछ वाराणसी में प्रेमी प्रेमिकाओं ने किया। दरअसल वेलेंटाइन क्रिकेट मैच का आयोजन कर कपल ने एक दूसरे को अपने प्रेम का इजहार किया।इस दौरान पत्नियों ने अपने पति के फेंके गए बाल पर जमकर चौके और छक्के लगाए, तो वहीं इस अनोखे मैच के माध्यम से अपने पत्नियों के हाथों क्रिकेट की पिच पर उनकी गेदों की धुनाई पर पतियों ने भी अपना प्यार जताया और कहा कि इस हार में भी जीत है।

लव एंड लवर्स 11 के बीच हुए इस मैच में लड़कियों ने बाजी मारी और अपने पति या प्रेमी को क्रिकेट में हराकर अपने प्यार को जीत लिया।  सभी कपल का कहना था कि हम टेडी या गुलाब का फूल या फिर चॉकलेट देकर वेलेंटाइन मनाते है, जो समय के साथ खो जाता है। फूल मुरझा जाते है पर यह एक ऐसा अनोखा मैच हुआ है जो हमें ताउम्र याद रहेगा। 

Comments
Loading...