पहले धमकी देकर नाबालिग के बनवाए अश्लील वीडियो, अब मां को कर रहा ब्लैकमेल

0 719

एक नाबालिग और उसकी मां का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपित युवक वीडियो के जरिए उन्हें काफी दिन से ब्लैकमेल कर रहा था। रुपयों की डिमांड कर रहा था। ऐसा नहीं करने पर उसने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। अब पीड़ित ने सोजत रोड थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें..बहन के प्यार में पागल था सिरफिरा भाई, शादी से मना करने पर हैवानियत की हदें लांघीं!

पुलिस के अनुसार एक विवाहिता और उसकी बेटी को दो अज्ञात नंबर से लगातार कॉल आते थे। आरोपित ने पहले बालिका को कॉल लगाया। उसे अपनी बातों में फंसा लिया। अश्लील वीडियो बनाने को कहा। बालिका ने मना किया तो आरोपित उसके पिता को जान से मारने की धमकियां देता रहा। नाबालिग घबरा गई। नाबालिग ने अश्लील वीडियो बनाया। जो आरोपित ने तकनीकी सहायता से उसके मोबाइल से ट्रांसफर कर लिया।

मां का भी बनवाया अश्लील वीडियो 

उसके बाद आरोपित ने बालिका की मां को फोन किया। उसकी बेटी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर बदनाम करने की धमकी दी। ऐसा नहीं करने के लिए नाबालिग की मां को भी अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया। जो बदमाश ने अपने मोबाइल में ले लिया। इतने में भी आरोपित का मन नहीं भरा तो उसने विवाहिता के पति को कॉल कर उसकी बेटी और पत्नी का अश्लील वीडियो खुद के पास होने की बात कही। रुपयों की डिमांड की।

Related News
1 of 811

पुलिस से की शिकायत

ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। साथ ही वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। पीड़ित ने सोजत रोड थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।सोजत सिटी थानाप्रभारी जसवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जिस नंबर से बार-बार कॉल आ रहे थे, पुलिस उन नंबरों की जांच में जुटी है। मामले में जांच चल रही है। जल्द की आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...