पड़ोसी ने मासूम के साथ जबरन किया दुष्कर्म, खेत में दर्द से रोती-बिलखती मिली बच्ची

मध्यप्रदेश से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक पड़ोसी ने एक मासूम को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

0 419

मध्यप्रदेश से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक पड़ोसी ने एक मासूम को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसी पर आरोप है कि घर के बाहर खेल रही बच्ची देने के बहाने से बुलाकर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। बच्ची के विरोध करने पर उसके मां-पिता को जान से मारने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था।

अधेड़ ने मासूम के साथ की जबरन दुष्कर्म:

जानकारी के अनुसार यह घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर की है। यहां पर 11 वर्षीय मासूम सोमवार को घर के बाहर अपनी हम उम्र सहेलियों के साथ खेल रही थी। उसी दौरान उसके घर के पास में रहने वाला 45 वर्षीय विनोद कुशवाहा वहां पर फ्हुंचा और बच्ची को घूरने लगा। फिर बच्ची को बुलाकर चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने खेत पर ले गया और उसके कपड़े उतारकर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने उसके मां-पिता को जान से मारने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। जब वह रोने लगी तो वहां बहग निकला।

दर्द की हालत में मां को मिली मासूम:

Related News
1 of 819

दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को किसी से न बताने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। उसके बाद पीड़ित बच्ची दर्द से रोते हुए अपने घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। उसके बाद तुरंत मां बच्ची को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला पुलिस अधिकारी ने बच्ची से बात कर पूरी घटना की विस्तार से जानकारी ली और तत्काल मामले में आरोपी विनोद कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में डीएसपी क्राइम विजय सिंह भदौरिया ने बताया है कि आरोपी को पकड़ लिया गया  है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और आरोपी पर जल्द से जल्द कार्यवाई की जाएगी।

 

भी पढ़ें.. शर्मनाक! दलित युवक को पहले जबरन पिलाई पेशाब फिर डंडों से बेरहमी से पीटा

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...