आम जनता को एक और झटका: फिर बढ़े दूध के दाम, जानें नई कीमतें…

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम…

0 266

महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है। अमूल के बाद अब मदर डेयरी (Mother Dairy) ने अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें सभी दूध प्रकारों के लिए लागू होंगी। इससे पहले अमूल ने 1 जुलाई से अपने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए थे।

ये भी पढ़ें..होटल में महिला सिपाही के साथ रंगरेलियां मना रहे थे सीओ साहब, अचानक पहुंचा पत्नी का…

मदर डेयरी ने डेढ़ साल पहले बढ़ाए थे दाम

प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी (Mother Dairy) ने लागत अधिक होने के कारण दूध की कीमतों में रविवार से दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दूध की कीमतों में आखिरी बार करीब 1.5 साल पहले दिसंबर 2019 में बढोतरी की गई थी। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में रोजाना 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचती है।

Mother Dairy

मदर डेयरी (Mother Dairy) ने कहा कि वह 11 जुलाई, 2021 से दिल्ली-एनसीआर में अपने लिक्विड दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर है। नई कीमतें सभी सभी प्रकार के दूध पर लागू होंगी।

Related News
1 of 1,155

महामारी के कारण दूध उत्पादन पर भी संकट

बयान में कहा गया है कि पिछले एक साल में दूध की कुल लागत कई गुना बढ़ गई है, साथ ही चल रही महामारी के कारण दूध उत्पादन पर भी संकट है। पिछले एक साल में, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और बढ़ती परिचालन लागत के साथ कृषि लागत में भी 8-10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दरअसल अमूल के मदर डेयरी ने भी दिल्ली एनसीआर में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...