मौलवी ने मदरसे में सात वर्षीया मासूम को बनाया अपनी हवस का शिकार

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थानाक्षेत्र से एक शर्मनाक खबर सामने आई है।

0 384

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थानाक्षेत्र से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक मौलवी द्वारा एक सात वर्षीया मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के मां के तहरीर के बाद स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मौलवी के खिलाफ दुष्कर्म ,पॉक्सो व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

मौलवी ने मदरसे में किया दुष्कर्म:

पीड़िता की मां के तहरीर के अनुसार उसकी बच्ची अपने दो भाइयों के साथ पास के एक ही मदरसे में पढ़ने जाती है। घटना वाले दिन सोमवार को जब मदरसे की छुट्टी हुई तो मौलवी ने उसके दोनों भाइयों को पेन लाने भेज दिया बाद मे अकेला पाकर लड़की को एक कमरें में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़ित लड़की रोती बिलखती घर पहुंची और अपने घर वालों को पूरी आपबीती सुनाई। लड़की के घर वाले जब मदरसा पहुंचे तो मौलवी वहां से फरार था। बाद में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को इस बात की खबर दी और मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

मौलवी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर:

Related News
1 of 810

मिली जानकारी के मुताबिक मौलवी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आ पाया है। स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मौलवी को ऊपर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी खोजबीन अभी जारी है। थाना प्रभारी ने बताया आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...