कश्मीर के पुंछ में हिमस्खलन,1 जवान शहीद

0 134

न्यूज़ डेस्क–ठंड के कारण मैदानी इलाके कोहरे की चपेट में है तो पहाड़ी क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी जारी है। जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा गई हैं।

Related News
1 of 1,154

इन सब के इतर सबसे ज्यादा मुश्किले सीमा पर तैनात सैनिकों के सामने होती है। जो देश की सुरक्षा के लिए भारी वर्फबारी में भी तैनात रहते है। जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन से एक जवान के शहीद होने तथा दो अन्य सैनिकों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा कि हिमस्खलन की घटना पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के निकट सब्जियान क्षेत्र में हुआ है। इस दौरान हिमस्खलन की चपेट में 40 राजस्थान रायफल्स की एक सुरक्षा चौकी भी आ गई है। घटना में शहीद जवान की पहचान लांस नायक सपन मेहरा के रूप में हुई है।

सपन मेहरा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले बताए जा रहे है। वहीं, वहां मौजूद पंजाब के एक अन्यं सिपाही हरप्रीत सिंह घायल हो गए। हरप्रीत सिंह को पास के अस्प ताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Comments
Loading...