लखनऊ हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार !

0 34

लखनऊ — अमन के शहर लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 19 दिसंबर को हुए बवाल के मुख्य आरोपी नदीम को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है. नदीम के अलावा उसके दो साथियों वसीम और अशफाक को भी पुलिस ने धर दबोचा है. बताया जा रहा है कि नदीम पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का सदस्य है, जबकि वसीम पीएफआई का प्रदेश अध्यक्ष और अशफाक कोषाध्यक्ष है. आरोप है कि पीएफआई ने ही विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को उकसाया जिसके बाद भड़की हिंसा में कई वाहनों को आग लगा दी गई और जमकर तोड़फोड़ हुई.

Related News
1 of 479

गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ के परिवर्तन चौक पर भड़की हिंसा प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव करने के साथ ही दर्जनों वाहनों को आग लगा दी गई थी.बताया जा रहा है कि पूरी हिंसा नदीम और उसके साथियों के इशारे पर हुई. इसके बाद से ही पुलिस को नदीम की तलाश थी.

आपको बता दें रविवार को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा था कि हिंसा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया का हाथ दिख रहा है. जिसमें ऐसे लोग शामिल हैं जो प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ़ इंडिया से जुड़े रहे हैं.

Comments
Loading...