Mahima Chaudhary: 52 की उम्र में महिमा चौधरी ने रचाई दूसरी शादी ? अभिनेता संजय मिश्रा की बनी दुल्हनिया

235

Mahima Chaudhary-Sanjay Mishra: फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने वाली 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस महिमा चौधरी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर कोई उनकी शादी को लेकर चर्चा कर रहा है। वह दुल्हन के लुक में अपने दूल्हे के साथ पोज देती नजर आईं और अपने दोस्तों से मिठाई खाकर जाने के लिए कहा। उनके साथ जो दूल्ह के लिवास में दिख रहा वह जाने-माने एक्टर संजय मिश्रा है। दोनों को दूल्हा-दुल्हन की तरह देखकर हर कोई हैरान रह गया। जिसके बाद से यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या 52 साल की उम्र में महिमा ने दूसरी बार घर बसा लिया है? आइये जानते है कि क्या है वीडियो का सच।

महिला चौधरी और संजय मिश्रा ने की दूसरी शादी

दरअसल महिमा चौधरी इन दिनों फिल्मों में कम सक्रिय हैं। इस साल भले ही उन्होंने दो फिल्मों में काम किया हो लेकिन वह सुर्खियों में नहीं रहीं। लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वह गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं और इसकी वजह उनका ब्राइडल लुक है। उनके साथ दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) भी नजर आ रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दोनों एक साथ पैप्स के सामने फोटो खिंचवाने पहुंचे और वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बधाई भी दे रहे है। इस दौरान महिमा ने यहां तक कह दिया कि अगर वह शादी में नहीं आ पाए तो मिठाई खाकर ही जाना।

Mahima Chaudhary-Sanjay Mishra: जानें क्या है पूरा मामला

Related News
1 of 49

गौरतलब है कि महिमा और संजय मिश्रा के इस वीडियो को देखने के बाद लोग असमंजस में हैं कि क्या वाकई इन दोनों ने शादी कर ली है? हालांकि संजय मिश्रा और महिमा चौधरी का ये वीडियो फेक नहीं है बल्कि रियल है। लेकिन दोनों शादी कर रहे हैं ये खबर फेक है। दरअसल 52 साल की महिमा चौधरी और 62 साल के संजय मिश्रा ने यह लुक अपनी आने वाली फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ के प्रमोशन के लिए रखा है। महिमा चौधरी फिल्म दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी में संजय मिश्रा की दूसरी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...