लखनऊःट्रांसपोर्टनगर से एयरपोर्ट के बीच शुरू हुआ मेट्रो का ट्रायल

0 18

लखनऊ –चारबाग से मुंशीपुलिया के बाद अब लखनऊ मेट्रो का ट्रायल रन ट्रांसपोर्टनगर से अमौसी होते हुए एयरपोर्ट तक शुरू हो गया। शनिवार सुबह एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने पूजा पाठ के बाद ट्रेन को रवाना किया। जिसके बाद मेट्रो ट्रेन एयरपोर्ट से 100 मीटर दूर स्थित स्टेशन तक पहुंची।

Related News
1 of 1,458

बता दें कि अभी तक ट्रेन का ट्रायल रन प्राथमिकता सेक्शन के अलावा चारबाग से मुंशीपुलिया के बीच ही हो सका था। ट्रांसपोर्टनगर से आगे एयरपोर्ट तक करीब 2.5 किमी में ट्रायल रन होना बाकी था।मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को टॉवर वैगन मशीन से ट्रैक पर ट्रांसपोर्टनगर से एयरपोर्ट के बीच सिग्नल सिस्टम और ओएचई की जांच कराई गई। जांच में पूरा सिस्टम ठीक मिला। इसके बाद ट्रायल के लिए सही करार दिया गया।

मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि अभी ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग के बीच ही ट्रेन चल रही है। जबकि रेडलाइन की शुरुआत एयरपोर्ट स्टेशन से होती है। शनिवार के ट्रायल के बाद लखनऊ मेट्रो की ट्रेन सभी 21 स्टेशनों को कवर कर रही है।

Comments
Loading...