बनारस की तरह अब बदायूं के भागीरथी गंगा घाट पर रोज होगी भव्य आरती

0 22

बदायूं — रम्भ हुई दिव्य और भव्य आरती भागीरथी के घाट पर साल के 365 दिन होगी जो बनारस की तरह देश और दुनिया में जनपद को आधात्मिक पहचान दिलाने का काम करेगी। यह ऐतिहासिक कार्य जनपद के जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के अथक प्रयास के कारण सम्भब हो पाया। 

दरअसल देश दुनिया में बनारस के गंगा घाट की आरती को तो लोग जानते है लेकिन अब जनपद बदायूं का कछला का भागीरथ गंगा घाट भी अपनी भव्य आरती के लिए देश-दुनिया अपनी पहचान में स्थापित करेगा। यह बदायूं के जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के प्रयास का परिणाम है जहां केंद्र की नमामि गंगा योजना के अंतर्गत मकर संक्रांति से प्रतिदिन माँ गंगा की आरती होगी। बनारस से आये पुरोहित ने आज से शुभारम्भ किया तो घाट पर हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। 

Related News
1 of 1,457

इस भव्य आरती को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आये थे। कछला के गंगा घाट को इस तरह सजाया गया था की लोग देख कर ही दंग रहे गए। घाट के नजदीक बने पुल पर लगी एलईडी लाइट आरती के समय अपनी रंगबिरंगी छठा बिखेर रही थी। बनारस के 11 पुरोहितों ने जैसे ही गंगा आरती शरू की मानो घाट माँ गंगा मैय्या के जयकारों से गूंज उठा।

इस मौके पर प्रशासन के आलाधिकारियों सहित बीजेपी के स्थानीय विधायक और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के धार्मिक लोगों के साथ मिलकर उन्होंने यह प्रयास किया जिसमे उन्हें सफलता मिली है  यह ऐतिहासिक कार्य है जो जनपद को एक नई पहचान दिलायेगा और देश दुनिया में बनारस की तर्ज पर बदायूं का नाम रोशन होगा।

(रिपोर्ट-राहुल सक्सेना,बदायूं)

Comments
Loading...