कमलेश तिवारी की पत्नी को मिली हत्या की धमकी, नौ पन्ने के पत्र से हुआ खुलासा

0 30

लखनऊ–हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद उनकी पत्नी किरन तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोप है कि उन्हें पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई।

Related News
1 of 2,532

गौरतलब है कि हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या पिछले महीने 18 अक्टूबर को लखनऊ में कर दी गई थी और अब कमलेश तिवारी की पत्नी के आवास पर पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिली। उन्होंने नाका थाने में महाराष्ट्र के लातूर निवासी गनेश नागो राव आप्टे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सुजीत दुबे ने बताया कि किरन तिवारी के नाम से 14 नवंबर की दोपहर खुर्शेदबाग स्थित घर के पते पर एक बंद लिफाफा भेजा गया था।

इसे खोलने पर उसके भीतर से नौ पन्ने का एक पत्र निकला। दो पन्ने में उर्दू भाषा में कुछ लिखा हुआ था। किरन का कहना है कि उन्होंने उर्दू के पन्नों में लिखी बातों का हिंदी में अनुवाद कराया तो धमकी की बात सामने आई।

Comments
Loading...