कमलेश तिवारी की पत्नी ने संभाली हिंदू समाज पार्टी की कमान

0 51

लखनऊ–हिंदू समाज पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष कमलेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी को पार्टी का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है। शन‍िवार को क‍िरण त‍िवारी पार्टी का कार्यभार ग्रहण करेंगी।

Related News
1 of 1,106

हिंदू समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय महासच‍िव राजेश मण‍ि त्रिपाठी ने बताया क‍ि कमलेश त्रिपाठी की पत्‍नी क‍िरण कमलेश त‍िवारी को पार्टी का नया अध्‍यक्ष बनाया गया है। बता दें कि 18 अक्टूबर को अशफाक और मोइनुद्दीन नाम के दो शख्स कमलेश तिवारी से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे थे। दोनों ने कमलेश से बातचीत की और चाय पी, इसके बाद दोनों ने चाकू मारर बेरहमी से कमलेश की हत्या कर दी थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदू संगठन के नेता कमलेश तिवारी की पत्नी को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।

Comments
Loading...