अस्पताल में शराब पार्टी, MRS प्रभारी ड्यूटी के दौरान बना रहा था पैग, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप…

वीडियो सामने आने के बाद एमआरएस प्रभारी नर्सिंगकर्मी सुरेश कुमार को स्टोर से हटा दिया गया

0 85

जिले के सबसे बड़े मथुरादास माथुर अस्पताल (MDM Hospital) का एक शर्मनाक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया.

इस वीडियो में अस्पताल में तैनात एमआरएस प्रभारी ऑफिस समय में अपनी सीट पर शराब पीता नजर आ रहा है. चौकाने की बात यह है कि अस्पताल के प्रशासनिक भवन में यह सब हुआ है.

ये भी पढ़ें..शराब माफियाओं ने बंधक बना पुलिसकर्मियों की पिटाई, सिपाही की मौत, दारोगा गंभीर…

सीट पर बैठकर पैग बनाते वीडियो वायरल

बता दें कि सोशल मीडिया में वायरल हुये इस वीडियो में सनसिटी जोधपुर के MDM अस्पताल में  एमआरएस प्रभारी सुरेश परिहार अपनी सीट पर बैठकर शराब की बोतल से पैग बना रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी पुष्टि कर दी है. जिसके बाद अस्पताल अधीक्षक डॉ. एमके अश्विनी ने एमआरएस प्रभारी सुरेश परिहार को तत्काल एपीओ कर दिया है.

ये भी पढ़ें..प्रदेश में पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये है पूरा प्रोसेस

एमआरएस प्रभारी पर हुई बड़ी कार्यवाई

Related News
1 of 1,162

उन्होंने कहा कि वीडियो सामने आने के बाद एमआरएस प्रभारी नर्सिंगकर्मी सुरेश कुमार को स्टोर से हटा दिया गया है. इसके साथ ही एक कमेटी बनाकर मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गये हैं.

आपको बदा कें कि जहां यह घटना हुई है, वहां पर 4 महिला कर्मचारी भी कार्यरत हैं. स्टोर में तीन महिला नर्सिंगकर्मी और एलडीसी के पद पर महिला कर्मचारी तैनात है. उसके बावजूद सुरेश कुमार दिनदहाड़े कार्यालय में शराब पी रहा था.

ये भी पढ़ें..शादी के बाद पंसद आ गई साली, पत्नी से बोला- ‘सेटिंग कराओ, और फिर..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...