जाट, गुर्जर लिखे वाहनों की धरपकड़ शुरू !

0 14

न्यूज़ डेस्क–बहुत ही जल्द जाट, गुर्जर लिखे वाहन चालकों की शामत आने वाली है। यूपी की नोएडा पुलिस ने उन वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है, जिनके नंबर प्लेट पर जाति लिखी होती है। अब तक पुलिस ने जाटव, गुर्जर लिखे नौ वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। 

Related News
1 of 1,458

शहर और ग्रामीण दोनों इलाकों में पुलिस ऐसे वाहनों की तलाश कर कार्रवाई कर रही है। दरअसल नोएडा, गाजियाबाद से लेकर पूरे एनसीआर में ऐसे तमाम वाहन चलते मिलते हैं, जिनके पीछे नंबर प्लेट या शीशे पर गुर्जर, जाट, जाटव आदि जातीय उपनाम लिखे होते हैं। वाहन मालिक जातीय उपनाम लिखवाकर अपनी हनक साबित करना चाहते हैं। सड़क पर चलते वक्त किसी तरह का वाद-विवाद होने पर भी ऐसे वाहन मालिक खुद को लोकल(स्थानीय) और अमुक जाति का बताकर लोगों को दबाव में लाने की कोशिश करते हैं। ऐसी तमाम शिकायतों के बाद यूपी पुलिस ने ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला किया है। 

Comments
Loading...