Israel-Iran War: इजराइल-US के हमले से धुआं-धुआं हुआ तेहरान ! ईरान का जोरदार पलटवार, भारत ने जारी की एडवाइजरी
Israel-Iran War: इजराइल और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया। शनिवार को इजरायल और अमेरिका ने एक साथ मिलकर ईरान पर जोरदार हमला किया। इस हमले ईरान की राजधानी तेहरान दहल उठा। यह एयरस्ट्राइक ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के दफ्तर के पास हुए। हालांकि हमले के बाद खामेनेई को वहां से निकाल लिया गया। अब ईरान ने भी फटलवार करते हुए इजराइल पर जोरदार हमला किया है। सूत्रों की माने तो ईरान की ओर से इजरायल की तरफ करीब 70 मिसाइलें दागी गई हैं। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारत ने इजराइल में रह रहे अपना नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर आश्रय लेने को कहा है।
Israel-Iran War: राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना
दरअसल इज़राइल ने शनिवार को ऐलान किया कि वह ईरान के खिलाफ “प्रीवेंटीव अटैक” करेगा, जिससे मिडिल ईस्ट में एक बार फिर मिलिट्री टेंशन बढ़ गया है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब तेहरान और पश्चिमी देशों के बीच उसके न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर लंबे समय से टकराव चल रहा है। इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद तेहरान में कई धमाके सुने गए।
रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस्फ़हान, करज और केरमानशाह में भी धमाके सुने गए। इजरायल के रक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा, ‘इजरायल ने ईरान के खिलाफ एक प्रिवेंटिव मिसाइल हमला किया है।’ ईरान में राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया गया। कई मिनिस्ट्री की बिल्डिंग्स पर भी हमला किया गया। इज़राइल ने ईरान की इंटेलिजेंस एजेंसी के ऑफिस को निशाना बनाया। इज़राइल ने ईरान में लगभग 30 जगहों पर हमला किया। यह हमला पिछले साल जून में हुए 12 दिन के हवाई संघर्ष के बाद सबसे बड़ा सैन्य कदम माना जा रहा है। हमले के बाद, ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया की घोषणा की।
Iran-Israel conflict Live: ईरान का जवाबी हमला
इज़राइल-US हमलों के बाद, अब ईरान ने जवाब दिया है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि ईरान ने इज़राइल पर 700 मिसाइलें दागी हैं। ईरान ने यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में एक US बेस पर भी हमला किया है। साथ ही ईरान ने तेल अवीव पर हमला किया है। ईरान ने बहरीन में US नेवल बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। यह घटना इलाके में बढ़ते तनाव को दिखाती है और इंटरनेशनल समुद्री सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। उधर इजरायली सेना ईरान के हमले के बाद देश भर के इलाकों में एयर रेड सायरन बजा दिए हैं ताकि जनता को जवाबी कार्रवाई में इजरायल की ओर मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए तैयार किया जा सके।
Israel-Iran War: अमेरिका-ईरान के बीच चल रही थी वार्ता
बता दें कि अमेरिका (US) ने कई दिनों से समुद्र के रास्ते ईरान को घेरे हुए था और उसने पहले ही अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने को कहा था, जिससे यह साफ हो गया था कि US हमला करेगा। जब अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर हथियारों पर बातचीत चल रही थी, ट्रंप ने आज पहले कहा कि वह ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर हुई नई बातचीत से “खुश नहीं” हैं, लेकिन उन्होंने इशारा किया कि वह वेस्ट एशिया में एक और युद्ध को टालने के लिए बातचीत करने वालों को एक समझौते पर पहुंचने के लिए और समय देंगे।
India Issued Advisory: भारत ने जारी की एडवाइजरी
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल को देखते, तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने इज़राइल में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक ज़रूरी एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सभी भारतीयों से बहुत ज़्यादा सावधानी बरतने और हर समय चौकन्ना रहने की अपील की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय नागरिकों को इज़राइली प्रशासन और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सभी सुरक्षा गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना चाहिए।
दूतावास ने यह भी साफ़ किया कि समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट https://oref.org.il/eng पर अपडेटेड निर्देश दिए जाते हैं, जिन्हें रेगुलर रिव्यू किया जाना चाहिए। भारतीयों को सलाह दी गई है कि वे अपने घर या काम की जगह के पास पहले से सुरक्षित शेल्टर की पहचान कर लें और जितना हो सके उनके करीब रहें। इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए तैयार रहना बहुत ज़रूरी है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)