Valeria Marquez: ब्यूटी इंफ्लुएंसर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

26

Influencer Valeria Marquez: मेक्सिको से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। यहां 23 वर्षीय ब्यूटी इंफ्लुएंसर वेलेरिया मार्केज़ की लाइव स्ट्रीम के दौरान गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के समय TikTok स्टार वेलेरिया मार्केज़ अपने ब्यूटी सैलून में बैठकर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थीं। वह मेक्सिको के जलिस्को की रहने वाली थी। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, यही वजह है कि उनके मौत से प्रशंसक सदमे में हैं। इस घटना ने मेक्सिको में सनसनी फैला दी, जहां लिंग आधारित हिंसा के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने सैलून को सील कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।

Valeria Marquez: लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सख्स ने मारी गोली

मिली जानकारी के मुताबिक 13 मई को घटना के वक्त वह अपने ब्यूटी सैलून में बैठकर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थीं। तभी वहीं एक सख्स गिफ्ट देने के बहाने आता है और उनका नाम पुकारने के बाद उन पर एक के बाद एक तीन गोलियां चला देता है। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके आखिरी शब्द थे- वे आ रहे हैं। इस वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ब्यूटी इंफ्लुएंसर वेलेरिया मुस्कुराती हुई नजर आ रही है। अचानक वह खिड़की से बाहर देखती है और फिर उस पर फायरिंग होती है। वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की सरेआम हत्या से हर कोई स्तब्ध हैं।

340,000 से ज़्यादा इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स

Related News
1 of 354

बता दें कि जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वेलेरिया मार्केज़ ब्यूटी और मेकअप से जुड़े वीडियो बनाती थीं। शहर के जापोपान इलाके में सांता मारिया शॉपिंग प्लाजा में उनका ‘ब्लॉसम द ब्यूटी लाउंज’ नाम से अपना ब्यूटी सैलून भी है। इंस्टाग्राम पर उनके 340,000 से ज़्यादा और TikTok पर 114,000 से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं। वेलेरिया के वीडियो और कंटेंट को उनके चाहने वाले भी खूब पसंद करते थे।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...