IND vs PAK: टीम इंडिया ने पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हराया

186

IND vs PAK T20 World Cup 2024, न्यूयॉर्कः टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए के मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 रन से हरा दिया। भारत की इस जीत के हीरो टीम इंडिया के गेंदबाज रहे, जिन्होंने पाकिस्तान को 120 गेंदों में 120 रन भी नहीं बनाने दिए। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना सकी। जसप्रीत बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

बुमराह ने झटके तीन विकेट

बुमराह ने महज 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए। भारत द्वारा दिए गए 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने अच्छी शुरुआत की। कप्तान बाबर आजम (13 रन) और मोहम्मद रिजवान (33 रन) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 26 रन जोड़े। हालांकि, बाबर के आउट होते ही टीम के रन बनाने की गति धीमी हो गई। बाबर के बाद उस्मान खान (13 रन) का विकेट गंवाकर टीम ने 10 ओवर में सिर्फ 57 रन बनाए। इसके बाद फखर जमान 13 रन, इमाद वसीम 15 रन, शादाब खान 4 रन और इफ्तिखार अहमद 5 रन ही बना सके।

आखिरी ओवर में 16 रन नहीं बना पाया पाकिस्तान

आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे लेकिन नसीम शाह के दो चौकों के बावजूद टीम 9 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हरा दिया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने तीन और हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

Related News
1 of 313

20 ओवर भी नहीं खेल पाया भारत

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 19 ओवर में 119 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 13 रन, ऋषभ पंत ने 42 रन और अक्षर पटेल ने 20 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारतीय टीम पहली बार टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ ऑलआउट हुई। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह भारत का सबसे कम स्कोर था। पाकिस्तान की तरफ से नसीम शाह और हरीश रऊफ ने तीन-तीन विकेट लिए। जबकि मोहम्मद आमिर ने दो और शाहीन शाह अफरीदी ने एक विकेट लिया।

ये भी पढ़ेंः- फिर सुलग उठा नंदीग्राम ! चुनाव से पहले TMC-BJP वर्कर भिड़े, महिला कार्यकर्ता की मौत के बाद बढ़ा तनाव

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...