DM से लड़की ने विवाह कराने की लगाई गुहार, जानें पूरा मामला…

0 57

फर्रूखाबाद–जिला मैनपुरी की रहने वाली युवती ने सचिन शुक्ला नामक युवक पर आरोप लगाया कि उससे के साथ तीन सालों से लगातार शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा।

वर्तमान में वह विवाह करने से मना कर रहा।सचिन शुक्ला पुत्र कमलेश शुक्ल निबासी जलालाबाद लेकिन वर्तमान में वह फर्रुखाबाद रहता है।आज लड़की बैशाली दुवे अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी मोनिका रानी के पास पहुंची । उसकी पूरी कहानी सुनने के बाद जिलाधिकारी मोनिका रानी ने महिला थाना प्रभारी प्रतिभा वाजपेयी को पूरे मामले की जांच सौंपी है।जबकि बैशाली दुवे ने बताया कि सचिन शुक्ला से तीन साल पहले उससे मुलाकात हुई थी। सचिन शुक्ला जिओ कम्पनी में काम करता था।उसके बाद वह फर्रुखाबाद में आ गया सातनपुर मंडी के पास कमरा किराये पर लेकर रहने लगा।फिर शादी का झांसा देकर मुझे यहां कई बार बुलाया और सम्बन्ध बनाता रहा।

Related News
1 of 26

जब मैने विवाह करने का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। तब उसकी शिकायत महिला थाने में की उसके बाद उसके पिता मुझको साथ रखने को तैयार हो गए।लेकिन बाद में मना कर दिया।उसके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा डाल दिया है।देखना यह होगा कि युवती द्वारा की गई शिकायत में कितनी सच्चाई है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Comments
Loading...