पांच भाइयों ने नाबालिग बहन को बनाया अपनी हवस का शिकार, हुई गर्भवती

हमारे समाज में भाई-बहन के रिश्ते को बहुत ही पवित्र दर्जा दिया गया है और एक भाई ही होता है जो उसकी रक्षा के लिए जान तक दांव पर लगा देता है।

0 2,977

हमारे समाज में भाई-बहन के रिश्ते को बहुत ही पवित्र दर्जा दिया गया है और एक भाई ही होता है जो उसकी रक्षा के लिए जान तक दांव पर लगा देता है। लेकिन राजस्थान से भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही 5 चचेरे भाइयों ने दुष्कर्म किया। इस घिनौने अपराध का खुलासा तब हुआ जब मासूम नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया।

भाइयों ने बहन को ही बनाया अपनी हवस का शिकार: 

जानकारी के मुताबिक कुछ महीने पहले ही नाबालिग का स्कूल में अचानक ही पेट होने लगा था। जब बच्ची को डॉक्टर के पास ले जाया गया तो उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ। बच्ची के माता-पिता ने उससे पूछा तो उसने बताया कि चाचा के 5 लड़के ही मिलकर उसके साथ दुष्कर्म करते है। वही बच्ची के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को परिजनों ने छिपा लिया। दरअसल,बच्ची ने जब बेटी को जन्म दिया तो पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई।

डॉक्टर भी रह गये हैरान:

पीड़ित बच्ची और उसके आरोपी भाई एक ही घर में रहते हैं। वही  दो दिन पहले अचानक बच्ची के पेट में दर्द होने लगा तो माता-पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो वह भी हैरान रह गए। क्योंकि 13 साल की बच्ची गर्भवती थी।  फिर डॉक्टरों की टीम ने बच्ची की डिलीवरी कराई और एक दिन बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया।

Related News
1 of 810

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार:

नाबालिग पीड़ित बच्ची अपने घर में अकेली रहती है और वह अपने परिवार में सबसे छोटी है। वही मामले की जानकारी देते हुए नोखा सीओ नेम सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने उन सब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों का मेडिकल कराकर डीएनए सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस बच्ची और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है।

 

ये भी पढ़ें..प्‍यार की सजा: पापी पिता ने बेटी से पहले पूछा- शादी क्यों की? फिर किया रेप और मार डाला

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...