बेसहारा जानवरों के मसीहा बने सीडीओ, बनाया भूसा बैंक

0 33

कानपुर देहात–देश में फैली महामारी करोना वायरस के चलते सम्पूर्ण देश को लॉक डाउन किया गया है ताकि फैली वैश्विक महामारी से देश को बचाया जा सके। वही संपूर्ण भारत में लॉक डाउन की स्थित से अनेकों समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। जिसके चलते सरकार ने खान पान सहित इलाज के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Related News
1 of 26

वहीँ कानपुर देहात के मुख्य विकास अधिकारी जोगिंदर सिंह ने बेजुबान जानवरों के लिए भूसा बैंक बनाया है ताकि जानवरों को आने वाले समय में चारे की समस्या ना हो। जिसके तहत सीडीओ ने ग्राम प्रधानों से स्वेच्छा से भूसा दान करने की अपील की। जिसके बाद जिले के ग्राम प्रधान हिम्मत सिंह यादव प्रधान डोरीलाल प्रधान सर्वेश कुमार कुशवाहा बेजुबान व बेसहारा जानवरों के लिए भूसा दान कर रहे हैं।

(रिपोर्ट–संजय कुमार,कानपुर देहात)

Comments
Loading...