रावण के BJP को हराने की बात का डिप्टी सीएम ने दिया करारा जवाब

0 25

मथुरा–उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आज मथुरा पहुंचे। यहां दिनेश शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया। दिनेश शर्मा अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मथुरा पहुंचे हैं। 

Related News
1 of 654

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत मे कहा की जो ऊपर ईश्वर है वो हमारा टूर ऑपरेटर है और वो ही हमारी यात्रा तय करते है। वही उन्होने कहा की मे यहां एक भागवत के कार्यक्रम मे आया हूँ और जब उनसे मोदी के इंदौर मे मस्जिद जाने के सवाल पर कहा की जब वो सबका साथ और सबका  विकाश चाहते है वो जितना हिन्दू को प्रेम करते है उतना ही मुस्लिम से भी प्यार करते है। 

वो दुबई गए तो वहां मस्जिद मे गए और मंदिर भी बनवा कर आये। जब उनसे जेल से रिहा हुए चंद्रशेखर रावण के रिहा होने और उसके bjp को हराने के बयान पर बात की तो कहा की कुछ लोग बेकार मे ही अनर्गल बाते करते है। आज केंद्र कोई एक पार्टी मोदी ज़ी का मुकाबला नही कर सकती। वैसे ही कोई भी एक पार्टी प्रदेश मे योगी की का मुकाबला नही कर सकती और ऐसे लोगो से कोई फर्क नही पड़ता। 

(रिपोर्ट – सुरेश सैनी, मथुरा )

Comments
Loading...