सफाई कर्मियों ने दी चेतावनी, निजीकरण समाप्त नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन

0 23

फर्रुखाबाद–नगर पालिका, नगर निगमों व निकायों से निजीकरण समाप्त ना करने से आक्रोशित सफाई कर्मी मांगे पूरी ना होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।

टाउन हाल नगर पालिका कार्यालय के निकट उत्तर-प्रदेश सफाई मजदूर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कौन जगाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें संयोजक मानिक लाल नागर, ओमीलाल वाल्मीकि, गौरव दयाल वाल्मीक आदि ने कहा कि प्रदेश भर के सभी नगर पालिका परिषद, निगम या निकायों में सफाई मजदूरों का निजीकरण समाप्त नहीं हुआ तो आगामी 15 नवम्बर से प्रदेश भर में हर विधानसभा में प्रदर्शन किया जायेगा।

Related News
1 of 26

सफाई कर्मियों ने कहा कि प्रदेश सरकार वाल्मीकि समाज के विरोध में कार्य कर रही है। सफाई कर्मियों में समान कार्य समान वेतन दिया जाए। इस दौरान नीरज वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि, अरविन्द वाल्मीकि, रमेश चन्द्र वाल्मीकि, अजय कुमार आदि रहे।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Comments
Loading...