CM Rekha Gupta Slapped: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह ‘जन सुनवाई’ के दौरान एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने सीएम रेखा गुप्ता का हाथ पकड़कर उन्हें धक्का भी दिया। यह हमला तब हुआ जब वह सिविल लाइंस स्थित सरकारी कार्यालय में जनसुनवाई कर रही थी। इस दौरान आरोपी ने पहले सीएम को कुछ पेपर दिखाए फिर मौका पाते ही थप्पड़ मारने की कोशिश की। हालांकि पास में खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।
फिलहाल हमलावर की पहचान हो गई है। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। उसे सिविल लाइंस थाने में लाकर जिला पुलिस और स्पेशल सेल की टीम हमले के कारणों का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि आरोपी ने सीएम पर हमला क्यों किया। क्या इसके पीछे कोई साजिश है? इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में गुजरात पुलिस से संपर्क किया है।
CM Rekha Gupta पर हमला करने वाला कौन है ‘राजेश भाई’
बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया के रूप में हुई है। उसकी उम्र 41 साल है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस थाने ले गई है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि उसका एक रिश्तेदार जेल में है, उसे रिहा करवाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता के पास अर्जी लेकर आया था, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद ही पता चलेगा कि आरोपी ने मुख्यमंत्री पर हमला क्यों किया।
Rekha Gupta: जन सुनवाई के दौरान किया हमला
मिली जानकारी के मुताबिक साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान आरोपी राजेश भाई अचानक बाहर आया और सीएम रेखा गुप्ता पर कोई भारी वस्तु फेंक दी। हमले के बाद मुख्यमंत्री जमीन पर गिर गईं।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पर हमला करने से पहले हमलावर ने उन्हें कुछ कागज दिए और एक अदालती मामले का हवाला दिया। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री को कथित तौर पर थप्पड़ मारा और गालियां देने लगा। मुख्यमंत्री फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में हैं और घटना के बाद सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और सिविल लाइंस थाने में जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री के आवास पर मौजूद थीं। राजनिवास मार्ग स्थित दिल्ली के सीएम के कैंप कार्यालय में हर बुधवार को जनसुनवाई होती है। जनसुनवाई सुबह 7 बजे शुरू होती है। इस दौरान मुख्यमंत्री एक-एक करके सभी लोगों से मिलती हैं।
Delhi CM Rekha Gupta Slapped: सुरक्षा पर उठे रहे सवाल
उधर दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हुए हमले को उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक के तौर पर देखा जा रहा है। दिल्ली पुलिस इस घटना की आंतरिक जांच करेगी ताकि पता लगाया जा सके कि इतनी सुरक्षा के बावजूद यह घटना कैसे हुई। दिल्ली पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में मामले की जांच की जाएगी। वहीं सीएम हुए हमले पर नेताओं ने कड़ी निंदा करते हुए इसे कायराना हरकत बताया है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)