करारी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों की बौछार, परेशान पार्टी आलाकमान

0 26

नई दिल्ली–लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद से कांग्रेस में एक के बाद एक इस्तीफों की पेशकश का दौर चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद भी इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं।

Related News
1 of 653

कांग्रेस अध्यक्ष के रास्ते पर चलते हुए अब तक 13 बड़े नेताओं ने इस्तीफे की पेशकश की है। महाराष्ट्र में पार्टी के प्रभारी अशोक चव्हाण ने लोकसभा चुनाव नतीजों के अगले ही दिन इस्तीफा देने की बात कही थी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, झारखंड कांग्रेस चीफ अजय कुमार और असम कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने सोमवार को अपने इस्तीफे कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे हैं। जाखड़ ने गुरदासपुर उपचुनाव में जीत मिली थी, लेकिन इस बार वह सनी देओल से हार गए। इससे पहले राज बब्बर और कमलनाथ ने भी नैतिक जिम्मेदारी कहते हुए इस्तीफा देने की बात कही थी। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने भी निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा है।

इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों से भी पार्टी के विभिन्न पदों से कांग्रेस नेताओं ने निराशाजनक प्रदर्शन के कारण इस्तीफे दिए हैं। यूपी कांग्रेस चीफ राज बब्बर, ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक और महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ अशोक चव्हाण भी इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं। 

Comments
Loading...