उन्नाव रेप केस: विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर आज कोर्ट सुनाएगा फैसला

0 43

उन्नाव–उन्नाव के बहुचर्चित अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी और भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की किस्मत का आज फैसला होगा। विशेष अदालत सोमावार को इस मामले अपना फैसला सुना सकती है।

Related News
1 of 926

तीस हजारी स्थित जिला जज धर्मेश शर्मा ने 10 दिसंबर को सीबीआई और आरोपी का पक्ष सुनने के बाद कहा था कि वह 16 दिसंबर को मामले में अपना फैसला सुना सकते हैं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर इस मामले को लखनऊ से दिल्ली स्थानांतरित किए जाने के बाद न्यायाधीश शर्मा ने पांच अगस्त से दिन-प्रतिदिन के आधार पर मुकदमे की सुनवाई की। भाजपा से निष्कासित विधायक सेंगर पर 2017 में एक नाबालिग का अपहरण करने और उससे दुष्कर्म करने का आरोप है।

इस मामले में सह आरोपी शशि सिंह पर भी मुकदमा चल रहा है। इस मामले में पीड़िता का बयान दर्ज करने के लिए एम्स में विशेष अदालत लगाई गई थी।

Comments
Loading...