Canada School Firing: कनाडा के एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर समेत 10 की मौत

126

Canada School Firing: कनाडा के एक सेकेंडरी स्कूल में हुई भीषण गोलीबारी में संदिग्ध समेत 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की लाशें भी एक घर से मिलीं। जिनके आपस में जुड़े होने का शक जताया जा रहा है। घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि मरने वालों की पहचान अभी तक जारी नहीं की गई है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने बताया कि यह गोलीबारी मंगलवार को दोपहर करीब 1:20 बजे हुई। यह घटना नॉर्थ-ईस्ट ब्रिटिश कोलंबिया के एक हाई स्कूल में हुई जिसमें 12 लोग लोग मारे गए। सूचना मिलते ही पुलिस स्कूल के अंदर दाखिल हुई। वहां कई लोग घायल और मृत हालत में मिले। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस स्टाफ सार्जेंट क्रिस क्लार्क ने भी द कैनेडियन प्रेस को इस घटना की पुष्टि की।

Canada School Firing: हमले में 25 लोग घायल

एक व्यक्ति के हमलावर होने का शक है, वह भी मृत पाया गया। उसके शरीर पर खुद से चोट लगने के निशान थे। हमलावर के अलावा, स्कूल के अंदर छह और लोग मृत मिले। दो घायलों को गंभीर हालत में हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया। एक और व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। लगभग 25 लोगों को मामूली चोटों के साथ इलाज के लिए एक लोकल मेडिकल सेंटर ले जाया गया। फिलहाल पुलिस ने टंबलर रिज कस्बे (जनसंख्या लगभग 2,400) के निवासियों से घरों के अंदर रहने की अपील की है। आसपास के क्षेत्रों से अतिरिक्त पुलिस बल और एंबुलेंस सेवाएं मौके पर भेज दी गई हैं।

हमलावर की हुई पहचान

Related News
1 of 25

RCMP सुपरिंटेंडेंट केन फ्लॉयड, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट कमांडर, ने कहा कि उन्होंने शूटर की पहचान कर ली है, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं बता रहे हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि गोलीबारी में कितने पीड़ित बच्चे थे और कितने बड़े। उन्होंने गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए हथियार या हथियारों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी।

Canada School Firing: स्कूल में 175 छात्र थे

एक और रिपोर्ट के मुताबिक, पीस रिवर साउथ स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने कहा कि टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल और टंबलर रिज एलिमेंट्री स्कूल को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में ग्रेड 7 से 12 तक के लगभग 175 स्टूडेंट हैं। पीस रिवर साउथ MLA लैरी न्यूफेल्ड ने कहा कि घटना के बाद और पुलिस और एम्बुलेंस टीमें भेजी गई हैं। उन्होंने सुरक्षा कारणों से और जानकारी देने से मना कर दिया। उन्होंने समुदाय के उन लोगों से अपील की जो अपने रिश्तेदारों को ढूंढ रहे हैं कि वे प्लीज़ घर लौट जाएं और पुलिस को अपना काम करने दें।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...