भाई ने नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की मां ने पीड़िता के साथ कर दी खौफनाक साजिश

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने है।

0 263

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने है। भाई अपनी नाबालिग बहन के साथ महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। उसके बाद जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया। पीड़िता बुरी तरह से झुलस गई है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पीड़ित परिवार ने तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं बल्कि ताऊ का लड़का ही था। यह बात उसने डर की वजह से अपने घर में किसी को नहीं बताई और छिपा ली। इसके बाद जब उसके गर्भवती होने का पता चला तो दोनों परिवार के सदस्यों ने गर्भपात कराने पर सुलह कर ली थी।

भाई ने बहन के  साथ किया दुष्कर्म हुई गर्भवती:

जानकारी के मुताबिक यह घटना उत्तर प्रदेश के जिले मैनपुरी से सामने आया है। बता दें कि पीड़ित युवती की मां ने आठ अक्टूबर को पुलिस को बताया कि उसकी बेटी के साथ तीन महीने पहले जेठानी के लड़के ने दुष्कर्म किया और वह गर्भवती हो गई। दरअसल, इसके बारे में तीन महीने बाद पता चला जब लड़की के पेट में दर्द हुआ। उन्होंने पुलिस को बताया कि लड़की ने बताया कि ताऊ के लड़के यानी रिश्ते में लगने वाले भाई ने दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों परिवारों ने बदनामी के डर से सुलहनामा कर लिया और पीड़िता के गर्भपात को राजी हो गए। परिवार के बीच सुलह होने के बाद आरोपी समेत उसके घरवालों ने पीड़िता को जिंदा जलाने का प्रयास किया।

पीड़िता की हालत गंभीर:

Related News
1 of 1,607

वहीं पीड़ित युवती की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पीड़िता को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के ताऊ के लड़के, उसकी बहन और ताई पर नाबालिग को जिंदा जलाने का आरोप है और सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें..शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें..लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने का Video वायरल, हिंदू संगठन ने दी धमकी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...