बहराइचः दूसरे के खाते में पैसा डालकर 9.6 लाख रुपये हड़पे

मनरेगा में जांच के दौरान सामने आया घोटाला , दो एपीओ व एक कंप्यूटर आपरेटर पर मुकदमा दर्ज

0 55

बहराइच — मनरेगा में धांधली का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शिवपुर में आवास बनाने वाले मजूदरों के खाते में मजदूरी का 9.6 लाख रुपये भेजा गया था। लेकिन यह पैैसा मनरेगा के दो एपीओ और कंप्यूटर आपरेटर ने आनलाइन हुजूरपुर के खातों में भेज दिया। बीडीओ द्वारा कराई गई जांच के बाद पूरा खेल सामने आया। जिसके बाद अधिकारी हैरत में आ गए। शिवपुर के लेखाकार की तहरीर पर खैरीघाट पुलिस ने जालसाजी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related News
1 of 1,067

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Comments
Loading...