एशियन गेम्स 2018 : विनेश फोगाट ने भारत को पहलवानी में दिलाया स्वर्ण पदक

0 19

न्यूज डेस्क — पिछले एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाली विनेश फोगाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जकार्ता-पालेमबांग एशियाई खेलों में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। इसी के साथ विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। भारत के लिए मौजूदा एशियाई खेलों में यह पांचवां पदक है।

Related News
1 of 312

विनेश ने महिला वर्ग के 50 क्रिग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में जापानी पहलवान को मात दी। यह भारत का मौजूदा खेलों में कुश्ती में बजरंग पुनिया के बाद दूसरा गोल्ड है। विनेश ने साल 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 48 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। इस बार वो अपने पदक का रंग बदलने में कामयाब रहीं।एशियाई खेलों के दूसरे दिन 50 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापानी की युकी इरी को 6-2 से मात देते हुए पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया।

Comments
Loading...