दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन

0 21

दिल्ली– दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का शनिवार को निधन हो गया। यह जानकारी दूरदर्शन ने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दी है। बताया जा रहा है कि नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं।

Related News
1 of 1,162

नीलम दूरदर्शन का एक जानामाना चेहरा थीं। वह पिछले 20 वर्षों से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं। नीलम को मार्च में ही ‘नारी शक्ति’ सम्मान मिला था। नीलम को इसके अलावा भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था। नीलम ने अपने 20 साल के करियर में ‘तेजस्विनी’ से लेकर ‘बड़ी चर्चा’ जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया। नीलम ने 1995 में दूरदर्शन से करियर की शुरुआत की थी। नीलम के निधन पर दूरदर्शन ने शोक जताया है।

Comments
Loading...