Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। 5 जुलाई को, इस जोड़े ने मुंबई के पाली हिल स्थित अपने घर पर ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत बहुत ही निजी माहौल में रजिस्टर मैरिज (कोर्ट मैरिज) की। इस समारोह में सिर्फ़ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। जिनमें उनकी एक्स वाइफ रीना, किरण और और बच्चे शामिल थे। शादी के बाद, दोनों परिवारों ने इस खास मौके को सादगी से मनाया। अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई है।
Aamir Khan-Gauri Spratt की शादी की तस्वीर आई सामने
आमिर खान के ऑफिशियल प्रवक्ता ने इंस्टाग्राम पर एक्टर की शादी की एक खास और अनौपचारिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आमिर और गौरी जमीन पर बैठकर शादी के कागजात पर साइन करते हुए दिख रहे हैं। गौरी के पहले पति से हुआ बेटा जोड़े के बीच खड़ा है, जबकि आजाद जो आमिर और उनकी दूसरी पत्नी, फिल्ममेकर किरण राव का बेटा है। जो आमिर के बगल में बैठा है।
चुनिंदा मेहमानों के बीच हुई शादी
सूत्रों के मुताबिक, शादी में सिर्फ़ 100 से 150 चुनिंदा मेहमानों को बुलाया गया था। किसी बड़े होटल या आलीशान वेन्यू के बजाय, आमिर ने इस खास मौके के लिए अपने घर को चुना। आमिर-गौरी ने मेहमानों की लिस्ट से लेकर लंच मेन्यू तक, हर इंतज़ाम का फैसला खुद किया। एक्टर ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह इस मौके को बिना किसी तामझाम के परिवार के साथ मिलकर मनाना चाहते हैं।
अंबानी परिवार भी बधाई देने पहुंचा
शादी के दिन सुबह से ही आमिर के घर के बाहर हलचल देखी गई। बारिश के बावजूद, बड़ी संख्या में पैपराज़ी मौजूद थे। आमिर की शादी समारोह में शामिल होने के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी, डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर समेत करीबी लोग और परिवार के सदस्य ही पहुंचे। आमिर और गौरी ने शुरू से ही शादी को पूरी तरह से निजी रखने का फैसला किया था।
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान ने की तीसरी शादी
गौरतलब है कि यह आमिर खान की तीसरी शादी है। उन्होंने इससे पहले 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे, जुनैद और इरा हैं। दोनों का 2002 में तलाक हो गया था। इसके बाद, 2005 में उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा, आजाद है। अब गौरी स्प्रैट के साथ नई ज़िंदगी की शुरुआत करते हुए, आमिर ने अपनी ज़िंदगी का एक नया अध्याय शुरू किया है। गौरी की बात करें तो यह उनकी दूसरी शादी है। पहली शादी से उनका सात साल का बेटा है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)