बड़े पर्दे पर दिखेगा भौकाल ! ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धांसू टीजर जारी, रवि किशन की एंट्री ने मचाया धमाल

Mirzapur The Movie Teaser release: ओटीटी पर तहलका मचाने वाली बहुचर्चित वेब सीरीज में ‘मिर्ज़ापुर’ अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। मेकर्स ने मिर्जापुर वेब सीरीज़ पर बनी फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का टीजर जारी कर दिया है और पहली ही झलक ने फैंस का दिल जीत लिया है। टीजर से साफ़ हो गया है कि इस बार कहानी पहले से कहीं ज़्यादा बड़ी, ज़बरदस्त और खतरनाक होगी। टीज़र में जाने-पहचाने किरदारों की वापसी और सत्ता, बदले और साम्राज्य के लिए एक नई लड़ाई का संकेत मिलता है। मिर्जापुर की दुनिया में रवि किशन और पंचायत फेम एक्टर जितेंद्र कुमार की भी एंट्री कराई गई है। रवि किशन की दमदार एंट्री ने और भौकाल ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

टीजर में दिखा कालीन भैया का भौकाल

टीजर की शुरुआत शांत लेकिन गंभीर माहौल में होती है, जहां कालीन भैया एक बार फिर अपना भौकाल दिखाते हुए में नज़र आते हैं। पूजा करते हुए वे कहते हैं, “काबिल वारिस मिलना मुश्किल है और कभी-कभी तो कोई मिलता ही नहीं।” शुरुआती पलों से ही दर्शक मिर्ज़ापुर की जानी-पहचानी दुनिया में पहुंच जाते हैं, जहां हर मोड़ पर धोखा छिपा है और हर रिश्ते के पीछे कोई न कोई गुप्त मकसद है।

इसके बाद गुड्डू भैया की एंट्री के साथ माहौल बदल जाता है। अली फजल का किरदार इस बार कहीं ज़्यादा आक्रामक नजर आता है। वे कहते हैं, “इतिहास उठाकर देख लो, हर महत्वाकांक्षी गैंगस्टर आखिरकार टॉप पर पहुंचा है।” इससे पता चलता है कि उनका मकसद सिर्फ़ बदला लेना नहीं है; वे खुद सत्ता हासिल करना चाहते हैं।

टीजर में दिव्येंदु शर्मा उर्फ मुन्ना भैया की झलक भी दिखाई गई है। जो अपने पुराने तेवर में हैं। उनकी मौजूदगी टीजर को और भी ज्यादा रोमांचक बनाती है। इससे पता चलता है कि कहानी अब सिर्फ़ मिर्ज़ापुर शहर तक सीमित नहीं है; टकराव पूर्वांचल से आगे बढ़कर बहुत बड़े स्तर पर फैल रहा है। सत्ता, पैसे और साम्राज्य बनाने की होड़ एक नई दिशा में जाती दिख रही है, जिसमें हर किरदार अपना अलग खेल खेल रहा है।

मिर्जापुर: द मूवीः रवि किशन की धांसू एंट्री

इस टीजर में एक बड़ा सरप्राइज जितेंद्र कुमार है, जो ‘बबलू पंडित’ के किरदार में नजर आएंगे। उनकी वापसी कहानी में एक नया मोड़ लाती है। इसके अलावा रवि किशन की एंट्री भी कहानी को नया रंग देती है। उनका किरदार टीजर में रहस्यमय और प्रभावशाली दिखाया गया है, जो आगे चलकर बड़े ट्विस्ट लाएंगे।

Mirzapur The Movie Teaser release: सितारों से सजी है मिर्जापुर: द मूवी

पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन के अलावा, फिल्म में जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, श्वेता त्रिपाठी, सुशांत सिंह, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक, अनंग्शा बिस्वास, मोहित मलिक और शीबा चड्ढा अहम भूमिकाओं में हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ को एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न MGM स्टूडियोज़ प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी इस प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Excel Entertainment Farhan Akhtar Mirzapur FilmJitendra Kumar Bablu Pandit MirzapurMirzapur The Movie Teaser ReviewPankaj Tripathi Ali Fazal DivyennduRavi Kishan New Character Mirzapur