रावण वध होते ही गूंजे प्रभु श्रीराम के जयकारे

फर्रूखाबाद–रामलीला मैदान में बुधवार को प्रभु राम व रावण के बीच घमासान युद्ध हुआ। प्रभु राम ने नाभि में बाण मारा तो रावण धराशायी हो गया। रावण वध होते ही मैदान प्रभु राम के जयकारों से गूंज उठा।

रामलीला मैदान में पिछले 13 दिन से चल रही रामलीला का बुधवार को अंतिम दिन मंचन हुआ। इससे मैदान में राम-रावण के बीच हुए भीषण युद्ध को देख दर्शक रोमांचित हो उठे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने रावण के नाभि में तीर मारा तो लंकेश धराशायी हो गया। असत्य पर सत्य व अनीति पर नीति की विजय होते देख मैदान में जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे। दर्शकों ने पुष्प वर्षा कर भगवान राम व लक्ष्मण का स्वागत किया। इससे पूर्व मेघनाद व लक्ष्मण का युद्ध हुआ। कुंभकरण ने भी जबरदस्त युद्ध किया।

वध होने के बाद पुतलों में आग लगा दी गई। आतिशबाजी का भी बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष नीरज गुप्ता, प्रधान पति संतोष गुप्ता, रामजी टेलर, प्रशांत गुप्ता, रामू, मोतीराम राजपूत आदि मौजूद रहे।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Ravana was killed
Comments (0)
Add Comment