मनकामेश्वर पूर्णिमा आरती में गैस कांड पीड़ितों के लिए की गई प्रार्थना

लखनऊ– पूर्णिमा पर आदिगंगा मां गोमती की आरती को लॉकडाउन का पालन करते हुए डालीगंज स्थित मनकामेश्वर घाट पर की गई।

यह भी पढ़ें-आंध्र गैस कांड पर राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ये अपील…

पूर्णिमा आरती में मनकामेश्वर मठ-मंदिर की महंत देव्यागिरि ने खासतौर से विशाखापट्टनम के दु:खदायी गैसकांड के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर महाराष्ट्र की भारतीय सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष भंते अमर बोधी का सम्मान भी महंत दिव्या गिरी ने किया।

लॉकडाउन के कारण वहां 11 वेदियों पर पूजन अर्चन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में गुरुवार को वहां केवल 5 वेदियों से बनारस की तर्ज पर मां गोमती की आराधना की गई। पंच वेदियों की आरती के माध्यम से पंचतत्वों की शान्ति की कामना कर मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। मुख्य वेदी पर महंत देव्यागिरि ने घंटियों की ध्वनियों के साथ पूजन किया। चार अन्य वेदियों पर बाल पुजारियों ने पूजन किया। उसमें देवऋषि गिरि, गौरजा गिरि, कल्याणी गिरि, मुक्तेश साहनी शामिल रहे। आचार्य शिवराम अवस्थी के संचालन में मंत्रों का पाठ किया गया। इस अवसर पर किरन कपूर, जमना राणा, उपमा पाण्डेय, मुकेश, आकाश, सौरभ ने कलश, पुष्प और रंगोली सज्जा का कार्य संभाला।

महंत देव्यागिरि ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार विशाखापट्टनम के आर.आर.वेंकटपुरम गांव में एक कंपनी के प्लांट में गैस लीक होने से सात से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है वहीं सैकड़ों लोगों का इलाज चल रहा है। स्टाइरीन गैस के कारण तीन किलो मीटर तक के छह गावों को खाली करवा दिया गया है। ऐसी परिस्थिति में उन्होंने देशवासियों की सुरक्षा और सम्पन्नता के लिए भी विशेष प्रार्थना की।

buddha poornimalucknowmankameshawar temple
Comments (0)
Add Comment