ये है दुनिया का सबसे लंबी नाक वाला व्यक्ति, लगातार बढ़ती जा रही

दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो अपने अजीबोगरीब टैलेंट की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं और कुछ तो अपने इन अनोखे टैलेंट की वजह से ही गिनीज बुक में भी अपना नाम दर्ज करा लेते हैं। वहीं कुछ लोगों या जानवरों में जन्म के साथ ही ऐसे फीचर्स आ जाते हैं कि उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड की किताब में शामिल हो जाता है। ये फीचर्स उन्हें भगवान की तरफ से ही मिलता है। जैसे दुनिया का सबसे लंबा इंसान, सबसे नाटा इंसान आदि। मगर आज हम आपको बताएंगे दुनिया के सबसे लंबी नाक वाले इंसान से। जिसे उसकी नाक ने पूरी दुनिया में मशहूर बना दिया।

ये भी पढ़ें..किन्नर समाज ने दुर्गा पंडाल में की महाआरती, दुआएं लेने उमड़ी भीड़

दरअसल तुर्की का रहने वाला एक शख्स अपनी नाक की लंबाई को लेकर चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, इस शख्स की नाक दुनिया में अब तक मौजूद किसी भी इंसान की नाक से सबसे बड़ी है। हैरानी की बात ये है कि शख्स की नाक 71 साल की उम्र में भी बढ़ती जा रही है। तुर्क मेहमेत नाम के इस शख्स की नाक की लंबाई 8.8 सेंटीमीटर है। यानी उनके चेहरे के आगे साढ़े तीन इंच की उनकी नाक है। उनकी नाक से बड़ी नाक किसी की नहीं है। यही वजह है कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। तुर्क मेहमेत ने गिनीज बुक में अपनी जगह बीते 11 सालों से बनाकर रखी है। हर साल कई लोग उनके रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सामने आते हैं। लेकिन किसी की भी नाक उनकी नाक से लंबी नहीं निकली। इसकी वजह ये है कि आज भी तुर्क मेहमेत की नाक लगातार बढ़ती जा रही है।

11 साल से अपने टाइटल को बचाए रखा

हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड ने सोशल मीडिया पर 11 साल से अपने टाइटल को बचाए रखे तुर्क मेहमेत के बारे में पोस्ट किया। कंपनी ने लिखा कि मेहमेत की नाक हर किसी से लंबी है। साथ ही बीते 11 साल से अपना टाइटल बचाए रखने वाले मेहमेत को बधाई। पिछले 11 सालों से तुर्क दुनिया के सबसे लंबी नाक वाले इंसान हैं, मगर आज तक की सबसे बड़ी नाक का रिकॉर्ड 18वीं शताब्दी के एक अंग्रेज थॉमस वेडर्स के नाम है। उनकी नाक साढ़े 7 इंच थी। यानी मेहमेत की नाक से दोगुनी। कहा जाता है कि थॉमस एक सर्कस में काम करते थे। उनकी मौत के बाद कई दूसरे लोग इस लिस्ट में आए लेकिन बीते 11 साल से ये रिकॉर्ड मेहमेत के नाम पर दर्ज है।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Guinness World RecordsWorld Longest NoseWorld Longest Nose getting biggerगिनीज बुक ऑफ रिकॉर्डदुनिया की सबसे बड़ी नाकदुनिया की सबसे लंबी नाकसबसे लंबी नाक विश्‍व रिकार्ड
Comments (0)
Add Comment