Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश से मचा कोहराम, नदी में तब्दील हुई सड़कें

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून (south-west monsoon) ने 10 दिन पहले दस्तक दे दी है। मुंबई, पुणे, नासिक समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हाहाकार मचा हुआ है। भारी बारिश की वजह से पुणे-सोलापुर हाईवे पर पानी भर गया, जिसकी वजह से गाड़ियां तैरती नजर आ रही हैं। मूसलाधार बारिश के चलते मुंबई के KEM अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर के हॉल में पानी घुस गया। बताया जा रहा है कि जहां पानी घुसा है वहां बच्चों का PICU वार्ड है। इस वजह से डॉक्टरों और मरीजों दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Maharashtra Rain: भारी बारिश हाल बेहाल

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश ने कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। भारी बारिश के चलते लोकल ट्रेनें और विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। सड़कों और रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, प्रशासन ने लोगों को मौसम के हिसाब से यात्रा की योजना बनाने की एडवाइजरी जारी की है। IMD ने मुंबई समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। मुंबई में तीन से चार दिन तक मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है।

Maharashtra monsoon: महाराष्ट्र में 10 दिन पहले पहुंचा मानसून

गौरतलब है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार (26 मई) को महाराष्ट्र में दस्तक दी। इसके साथ ही 35 साल में पहली बार जब राज्य में इतनी जल्दी मानसून आया हो। IMD ने कहा कि अगले तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मुंबई और कुछ अन्य हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है। आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा कि 1990 में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 20 मई को महाराष्ट्र में दस्तक दी थी।



ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Delhi WeatherDelhi-NCR Rainimd forecastIMD UpdateKerala rain liveMaharashtra monsoonMaharashtra rain liveMonsoon News LiveMonsoon Rain LiveMumbai rain liverain newsThane Rainweather updateकेरल बारिशदक्षिण-पश्चिम मानसूनदिल्ली बारिशमहाराष्ट्र बारिश लाइवमुंबई बारिश लाइव