BJP नेता की गुंडागर्दी, SP को सरेआम जमकर पीटा, Video आया सामने

पत्रकार रोहिणी सिंह ने ट्वीट कर इस हालत के लिए खुद यूपी पुलिस को जिम्मेदार ठहराया...

उत्तर प्रदेश में भाजपा (BJP) के नेताओं व कार्यकर्ताओं गुंडागर्दी सर चढ़कर बोल रही है। बीजेपी नेता को कानून ताक पर रखकर पुलिस को रौंद रहे हैं।

ताजा मामला यूपी के झांसी का जहां बीजेपी नेता प्रदीप सरावगी की गुंडई इतनी बढ़ गई कि, उसने झांसी एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी को कॉलर पकड़कर पीटा। इतना ही नहीं इस भाजपा नेता ने एसपी सिटी झांसी को गिरा-गिराकर जमकर पीटा।

ये भी पढ़ें..इन 4 शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रितों को जल्द मिलेगी नौकरी

पिटता रहा ‘कानून’ देखते रहे विधायक

इस दौरान वहां भाजपा के कई विधायक मौजूद थे, लेकिन एक भी विधायक बीच में नहीं आया। जबकि बीजेपी विधायकों के सामने ‘कानून’ पिट रहा था और वो तमाशा देख रहे थे।

उधर इस मामले में पत्रकार रोहिणी सिंह ने इस हालत के लिए खुद यूपी पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- “ये दृश्य डराने वाले हैं, भाजपा का एक नेता SP सिटी विवेक त्रिपाठी को खुले आम पीट रहे हैं।

खैर सत्ता के आगे घुटने टेक कमज़ोरों पर अत्याचार करने वाली, गरीबों का चालान काटने वाली, पत्रकारों पर मुक़दमे लिखने वाली उत्तरप्रदेश पुलिस अपनी इस हालत की ज़िम्मेदार खुद है। वक्त रहते सबक लीजिए।”

ये है पूरा मामला…

दरअसल, झांसी एमएलसी चुनाव में बीजेपी हार रही थी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे थे। अपनी हार को नजदीक देखते हुए पूरे झांसी के भाजपा नेता आग बबूला हो गए। इस बीच भाजपा के दो विधायक मतगणना स्थल पहुंचे और बवाल काटना शुरू कर दिया।

सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता …

पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वो उल्टा उन्हें सत्ता के नशे में मारने लगे। ऐसा लग रहा था जैसे ये नेता नहीं कोई गुंडा हों। इतना ही नहीं पुलिस वालों का ही डंडा छीन कर उन्हें मारने लगे।

अब इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो बीजेपी नेता भारी पुलिस बल के सामने एसपी सिटी तक को नहीं छोड़ रहे वो आम नागरिकों के साथ क्या करते होंगे?

ये भी पढ़ें..प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा को कोहली ने उल्टा लटकाया ! तस्वीरें हुई वायरल…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

bjpjhansiRohini SinghUP policeuttar pradeshYogi Adityanathएसपी की पिटाईएसपी सिटी विवेक त्रिपाठीझांसी न्यूजझांसी पुलिस
Comments (0)
Add Comment