Ayodhya Holi Celebration: रंगों में डूबे इकबाल अंसारी, साधु-संतों संग खेली जमकर होली

Ayodhya Holi Celebration : रामनगरी अयोध्या में होली का त्योहार एकता और सौहार्द से भरपूर नजर आ रहा है। बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने आचार्य परम हंस के साथ होली खेली। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई।

इस अवसर पर तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परम हंस आचार्य ने कहा कि होली के त्योहार के अवसर पर राम भक्तों, संतों के साथ बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी भी राम मंदिर के प्रांगण में पुष्प वर्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर परिसर में रामराज्य की होली मनाई जा रही है।

Ayodhya Holi Celebration: अयोध्या में खेली गई मानवता की होली

आचार्य ने कहा कि यह मानवता की होली है। इससे राम भक्त बेहद खुश हैं। दुनिया में रामराज्य की होली मनाई जाएगी। इसमें हमारे इकबाल अंसारी भी शामिल हैं। दुनिया में चाहे जितनी भी नफरत क्यों न फैला ली जाए, लेकिन अब मानवता की स्थापना होगी। दुनिया में रामराज्य की स्थापना होगी। नफरत को अलविदा कहा जाएगा। जो नफरत फैला रहे हैं, वे अपने आप राम जी के रंग में रंग जाएंगे।

इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी पर बना गाना भी गाया। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, एक दूसरे के साथ रंग-बिरंगी खुशियां बांटनी चाहिए। इस दौरान साधु-संतों के साथ होली खेली जा रही है। यह खुशियों की होली है। इससे सभी खुश हैं। हमें यह त्योहार बहुत पसंद है। इसलिए हम इसे मनाने के लिए इसमें शामिल हुए हैं।

इकबाल अंसारी ने साधु-संतों के साथ खेली होली

केसरिया रंग के सवाल पर इकबाल ने कहा कि सबसे पहले इसका इस्तेमाल होता है। पहले यहां जो चावल बनता था, उसमें केसरिया रंग होता था। मैं मंदिरों और मठों में साधु-संतों के साथ होली खेलता रहा हूं। उन्होंने कहा कि होली एकता और सौहार्द का त्योहार है। चंद लोग इसे लेकर बयानबाजी करते हैं। उन्हें होली के बारे में जानकारी नहीं है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Ayodhya Holi 2025Ayodhya Holi CelebrationAyodhya NewsAyodhya Ram Mandirholi celebration 2025अयोध्या न्यूजअयोध्या में होली 2025होली सेलिब्रेशन 2025