दिग्विजय सिंह ने RSS की तालिबान की तुलना, महिला लेकर कही बड़ी बात

अपने विवादि बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल कामकाजी महिलाओं के बारे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान के बाद कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने RSS की तुलना तालिबान से की है। भागवत ने हाल ही में कहा था कि पुरुष कमाने वाले हैं और महिलाएं गृहिणियां हैं। जिसके बाद दिग्विजय का यह बयान आया।

ये भी पढ़ें..गणेशोत्सव के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, वरना साल भर उठाना पड़ेगा नुकसान

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “तालिबान का कहना है कि महिलाएं मंत्री बनने के लायक नहीं हैं। मोहन भागवत ने कहा कि महिलाओं को घर पर रहना चाहिए और घर की देखभाल करनी चाहिए। क्या ये समान विचारधाराएं नहीं हैं?”

दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार से अफगानिस्तान में सत्ता हासिल कर चुके तालिबान सरकार पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “मोदी-शाह सरकार को अब स्पष्ट करना होगा कि क्या भारत तालिबान सरकार को मान्यता देगा, जिसमें घोषित आतंकवादी संगठन के सदस्य मंत्री हैं?”

दिग्विजय ने जावेद अख्तर का किया समर्थन

बॉलीवुड-गीतकार अख्तर ने कहा था कि, जैसे तालिबान एक इस्लामिक स्टेट चाहता है, वैसे ही भारत में आरएसएस हिंदू राष्ट्र चाहते हैं। गीतकार जावेद अख्तर के इस बयान का दिग्विजय सिंह ने समर्थन और बचाव किया है। उन्होंने कहा कि सभी को बोलने की स्वतंत्रता है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने किस संदर्भ में ऐसा कहा था, लेकिन हमारे संविधान ने हमें खुद को व्यक्त करने का अधिकार दिया है।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Congress leaderDigvijay SinghLatest Madhya Pradesh News in HindiMadhya Pradesh HindiMadhya Pradesh News in Hindimp newsmuslim birth ratemuslim majoritymuslim majority in india
Comments (0)
Add Comment