लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी ने इन मुद्दों के लिए किया सत्याग्रह…

कांग्रस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी चुनाव की तैयारियों के लिए तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को लखनऊ पहुंच चुकी हैं। लखनऊ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रियंका लखनऊ प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी और चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप देंगी।

ये भी पढ़ें..महिला डॉक्टर से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, अश्लील Video सोशल मीडिया पर डाला…

वहीं लखनऊ पहुंचने के बाद प्रियंका ने सबसे पहले हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके तुरंत बाद सांकेतिक धरने पर बैठ गई हैं। प्रियंका के इस सत्याग्रह की प्रशासन को इस भनक नहीं थी। इस धरने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू और विधान मंडल दल की नेता अराधना मिश्रा भी उनका साथ दे रहीं हैं।

प्रियंका ने इन मुद्दों पर किया सत्याग्रह

प्रियंका ने सवाल किया कि ये कैसा विकासवाद है। कोरोना की दूसरी लहर में पाचयत चुनाव कराए गए। उस समय कई लोग कोरोना से संक्रमित हो गए। इसके अलावा कई लोगों की जान भी चली गई, लेकिन फिर भी पंचायत चुनाव कराए गए। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा कराई गई।

पुलिस और प्रशासन ने उम्मीदवारों का अपहरण किया। नामांकन करने जा रहे उम्मीदवारों को पुलिस उठाकर ले गई। नामाकंन पत्रों को फाड़ दिया गया। यहां तक कि महिला उम्मीदवारों को भी मारा पीटा गया। प्रशासन वोट के लिए लोगों को धमकी देता रहा। योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या के लिए पुलिस प्रशासन समेत हर चीज का इस्तेमाल कर रही है।

2022 की तैयारियों में जुटी पार्टियां

गौरतलब है कि यूपी चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में माहौल बनने लगा है। प्रदेश के सभी प्रमुख दलों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही उन पर अमल करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में कांग्रेस भी पूरी क्षमता के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है।

चुनाव को लेकर रणनीति बनाने और उस पर चर्चा के लिए प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंच गई हैं। अगले तीन दिनों तक वह यहां कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

lucknowPriyanka GandhiPriyanka Gandhi in LucknowUP Assembly ElectionUttar Pradesh newsYogi Adityanathधरना प्रदर्शनप्रियंका गांधीराजनीतिलखनऊलखनऊ विधानसभा
Comments (0)
Add Comment